
Chhattisgarh: पहले कराया एक्सीडेंट, फिर भी नहीं मरी पत्नी तो पति ने घोंट दिया गला
AajTak
छत्तीसगढ़ में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके पति और भतीजों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हत्या का राज छुपाने के लिए एक्सीडेंट का मामला दर्ज कराया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी.
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके पति और दो भतीजों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए इस वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की थी. जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अपने पति के चरित्र पर शक करती थी. जिसकी वजह से दोनों के बीच लड़ाई होती थी. इससे परेशान होकर महिला के पति ने हत्या की साजिश रची थी.
यह मामल बगीचा थाना के अंतर्गत चौकी पणडारापाठ इलाके का है. पुलिस ने बताया कि संदीप यादव (24) ने 10 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह 5 बजे उसकी चाची मायके जाने के लिए निकली थी. वह मारूति कार 04/एच.ए. 6339 में शंकरगढ़ के जगीमा गांव जा रही थी. कार पवन यादव चला रहा था और कामारिमा घाट के पास कार के ब्रेक नहीं लगे और कार गड्ढे में जा गिरी. जिसमें उसकी चाची की मौत हो गई.
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को पता चला कि महिला की मौत एक्सीडेंट से नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी. फिर पुलिस ने गहराई से इस मामले की जांच शुरू की. शक के बिना पर पुलिस ने महिला के पति अर्जुन यादव और कार ड्राइवर पवन यादव को हिरासत में लिया. इनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
अर्जुन यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी प्रमिला यादव उस पर शक करती थी. जिसकी वजह से दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता था. इससे परेशान होकर उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची. 10 फरवरी को प्रमिला अपने मायके जाएगी. उसी दौरान कामारिमा घाट पर उसका एक्सीडेंट करवा कर उसे मरवा देगा. इसमें उसने अपने भतीजों को शामिल किया और तय समय के अनुसार दोनों उसके घर पहुंच गए.
प्रमिला को कार में बैठकर कामारिया घाट के पास ले जाया गया. अर्जुन कार को धीरे-धीरे खाई की तरफ ले गया और कूद गया. इसके बाद एक-एक कर पवन और अलोक यादव भी गए. इसके बाद कार 25 फुट नीचे खाई में गिर गई. लेकिन प्रेमिला इस हादसे में बच गई और वहां से भागने लगी. इस अर्जुन ने अपनी पत्नी प्रमिला को पकड़ा और गमछे से उसका गला दबा दिया.
इसके बाद आरोपी पवन यादव ने अपनी चाची के मायके फोन किया और कहा कि रास्ते में एक्सीडेंट हो गया जिसमें प्रमिला यादव की मौत हो गई. इसके बाद पवन और संदीप ने स्थानीय थाने में जाकर एक्सीडेंट की रिपोर्ट लिखवाई. पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










