
Chhattisgarh: कुत्ता खरीदने के लिए मांगे ₹200, इनकार करने पर बेटे ने हथौड़ा मारकर ली मां की जान, पत्नी भी घायल
AajTak
छत्तीसगढ़ के नगेश्वर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 45 साल के प्रदीप देवांगन ने पालतू कुत्ता खरीदने के लिए मां से 200 रुपये मांगे. मां के इनकार पर उसने हथौड़े से हमला कर मां की हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया.
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के उरला थाना क्षेत्र स्थित नगेश्वर नगर में मंगलवार शाम एक हैरान करने वाली वारदात हुई. यहां 45 साल के एक शख्स ने सिर्फ 200 रुपये न मिलने पर अपनी मां की हत्या कर दी और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान प्रदीप देवांगन के रूप में हुई है. उसने अपनी 70 वर्षीय मां गणेश देवी देवांगन से 200 रुपये मांगे थे. जिससे वो एक पालतू कुत्ता खरीद सके. जब मां ने पैसे देने से इनकार किया, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. गुस्से में आकर प्रदीप ने घर में रखे हथौड़े से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मां की हत्या के बाद पत्नी को किया घायल
इस वारदात के दौरान उसकी 35 वर्षीय पत्नी रमेेश्वरी देवांगन बीच-बचाव करने आई तो प्रदीप ने उस पर भी हथौड़े से हमला कर दिया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








