
Chhath Puja 2025: आज शाम ये रहेगा संध्या अर्घ्य का मुहूर्त, नोट कर लें सूर्य को जल चढ़ाने के नियम
AajTak
Chhath Puja 2025: छठ पूजा का तीसरा दिन बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण कहलाता है. इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान बताया गया है. तो चलिए जानते हैं कि आज शाम अर्घ्य देने का क्या समय रहेगा.
Chhath Puja 2025: आज छठ पूजा का तीसरा दिन है. इस पूजा में यह दिन सबसे पवित्र माना जाता है, क्योंकि इसी दिन संध्या अर्घ्य यानी डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाती है. यह दिन भक्ति, आस्था और समर्पण का प्रतीक है. इस दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्यदेव और छठी मैय्या का आशीर्वाद मांगती हैं.
शाम को अर्घ्य देने का मुहूर्त (Chhath Puja 2025 evening arghya muhurat)
पंचांग के अनुसार, छठ पूजा की शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का सबसे सर्वोत्तम समय शाम 5 बजकर 40 मिनट रहेगा. इस दौरान सभी व्रती सूर्य को अर्घ्य दे सकती हैं.
ऐसे होती है छठ पूजा के तीसरे दिन शाम को पूजा
छठ पर्व की यह संध्या पूजा बहुत खास मानी जाती है. इस दिन व्रती अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और जीवन में खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं. पूजा का विधान बेहद शुद्धता और सादगी से किया जाता है. महिलाएं स्नान करके नए वस्त्र धारण करती हैं, और फिर डूबते सूर्य की आराधना के लिए घाट या तालाब पर जाती हैं.
घाट पर पहुंचकर व्रती महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाती हैं, जिसमें ठेकुआ, गुड़ की खीर, चावल, फल और गन्ना शामिल होता है. यह प्रसाद बांस की सूप में सजाया जाता है. सूर्य देव की आराधना के समय महिलाएं जल में खड़ी होकर सूर्य को अर्घ्य देती हैं. उस दौरान उनके साथ पूरा परिवार भी शामिल होता है और सभी मिलकर छठी मैय्या के गीत गाते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











