
Cheteshwar Pujara, Mohammad Rizwan: चेतेश्वर पुजारा को खूब परेशान करता है ये पाकिस्तानी स्टार प्लेयर, तारीफ में कहीं ये बातें
AajTak
भारतीय टेस्ट स्टार चेतेश्वर पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन दो खेल रहे हैं. उनके ही साथ ससेक्स टीम के लिए पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान भी खेल रहे हैं...
पाकिस्तान के स्टार प्लेयर मोहम्मद रिजवान इन दिनों भारतीय टेस्ट स्टार चेतेश्वर पुजारा को खूब परेशान कर रहे हैं. यह बात हम नहीं, बल्कि खुद रिजवान ही कह रहे हैं. दरअसल, पुजारा और रिजवान इन दिनों साथ में इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो खेल रहे हैं.
पुजारा और रिजवान दोनों ही ससेक्स टीम के लिए खेल रहे हैं. इसी बीच रिजवान ने कहा कि वह भी चेतेश्वर पुजारा की तरह ही एकाग्रता चाहते हैं, ताकि वह लंबी अवधि की टेस्ट क्रिकेट में अपने खेल में सुधार कर सकें. पुजारा ने मौजूदा काउंटी सीजन में दो शतक और इतने ही दोहरे शतक बनाकर भारत की टेस्ट टीम में वापसी के लिए मजबूत दावा पेश किया है.
पुजारा और रिजवान ने इस महीने के शुरू में डरहम के खिलाफ 154 रनों की साझेदारी की थी. रिजवान पिछले साल ICC के बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए थे.
'पुजारा को तंग भी करता हूं'
उन्होंने क्रिकविक से कहा, 'जहां तक मेरा और पुजारा का सवाल है, मुझे (भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता के संदर्भ में) कुछ भी अजीब नहीं लगा. यदि आप उनसे पूछोगे तो मुझे उम्मीद है कि उनका जवाब भी ऐसा ही होगा. मैं उनके साथ खूब बातचीत करता हूं, उन्हें परेशान भी करता हूं और टीम में हर कोई यह जानता है. वह बहुत अच्छा और प्यारा इंसान है. उनकी एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता लाजवाब है. अगर आपको उनसे कुछ सीखने का मौका मिलता है, तो आपको यह सीखना चाहिए.'
उन्होंने कहा, 'एकाग्रता को लेकर मैंने यहां के कोच को भी बताया. मेरे पूरे करियर में मैंने जिन खिलाड़ियों को एकाग्रता के मामले में अव्वल पाया उनमें यूनिस भाई, फवाद आलम और वह (पुजारा) शामिल हैं. एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने के मामले में पूजारा मेरी सूची में दूसरे और फवाद आलम तीसरे स्थान पर हैं. मैं इन तीन खिलाड़ियों को इस मामले में अव्वल आंकता हूं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









