
Chennai Joyride Malfunctions: चेन्नई के एम्यूजमेंट पार्क में जॉय राइड फंसी, 3 घंटे तक हवा में लटके रहे महिलाओं-बच्चों समेत 30 लोग
AajTak
Chennai Joyride Malfunctions: चेन्नई के एक एम्यूजमेंट पार्क में 'टॉपगन' राइड खराब होने से 30 लोग 50 फीट ऊपर हवा में फंस गए. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. हादसा शाम 6 बजे हुआ और रेस्क्यू ऑपरेशन रात 9:30 बजे शुरू हुआ. फायर टीम ने पानी व बिस्किट देकर राहत पहुंचाई और क्रेन से लोगों को नीचे लाने का काम शुरू किया गया.
Chennai Joyride Malfunctions: चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड पर स्थित एक निजी एम्यूज़मेंट पार्क में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां 'टॉपगन' नाम की एक जॉय राइड अचानक खराब हो गई, जिससे करीब 30 लोग 50 फीट की ऊंचाई पर हवा में फंस गए. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. यह घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब राइड की दाईं ओर के इंजन से तेज आवाज आई और मशीन अचानक बीच हवा में रुक गई.
लोगों की अटकी रहीं सांसें हादसे के बाद लोग डर गए, लेकिन करीब तीन घंटे तक कोई रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हुआ. रात 9:30 बजे के आसपास फायर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया. तब तक सभी लोग अपनी सीटों पर फंसे रहे, न तो नीचे उतर सके और न ही हिल-डुल सके.
रेस्क्यू टीम ने पानी और बिस्किट पहुंचाया रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले पानी और बिस्किट पहुंचाकर फंसे लोगों को राहत दी. उसके बाद एक विशाल क्रेन की मदद से लोगों को एक-एक कर नीचे उतारने की योजना बनाई गई. इस पूरी घटना से पार्क में हड़कंप मच गया और बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
राहत और बचाव कार्य जारी फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर यह तकनीकी खराबी कैसे हुई. लोगों ने पार्क प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और सवाल उठाए हैं कि जब मशीन में दिक्कत पहले ही महसूस हुई थी तो सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए. गनीमत रही कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मानसिक रूप से लोग काफी डर गए हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









