
Chaudhary Charan Singh की सरकार और कांग्रेस का वो धोखा... RLD क्यों 'INDIA' ब्लॉक से हो गई दूर?
AajTak
मोदी सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया है. इस बीच INDIA ब्लॉक को छोड़ने के लिए जयंत चौधरी कांग्रेस के व्यवहार को मुद्दा बना सकते हैं. दरअसल, चौधरी जयंत चौधरी के दादा थे और उनकी सरकार कांग्रेस की समर्थन वापसी की वजह से ही गिरी थी.
बिहार में नीतीश कुमार के बाद अब अगला झटका इंडिया ब्लॉक को उत्तर प्रदेश में लगना लगभग तय है. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी और आरएलडी के बीच अलायंस के फॉर्मूले पर सहमति लगभग बन गई है. किसी भी वक्त सीट अलायंस का ऐलान किया जा सकता है. BJP और RLD के शीर्ष नेतृत्व के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही है. इस बीच मोदी सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और जयंत चौधरी के दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया है.
अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर जयंत किस तरह से कांग्रेस के साथ अपने संबंध अलग करेंगे. जयंत इसके लिए कांग्रेस के व्यवहार को मुद्दा बना सकते हैं. दरअसल, चौधरी साहब जयंत चौधरी के दादा थे और उनकी सरकार कांग्रेस की समर्थन वापसी की वजह से ही गिरी थी. तब कांग्रेस में राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी की तूती बोलती थी. इसी पुराने सियासी घटनाक्रम को जयंत कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ रिश्ता तोड़ने की एक वजह बना सकते हैं.
गौरतलब है कि 12 फरवरी को जयंत के पिता चौधरी अजीत सिंह की जयंती भी है. इसलिए बीजेपी और आरएलडी के बीच गठबंधन से पहले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी गई. राषट्रीय लोक दल लगातार चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग करता रहा है. इसलिए बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जयंत चौधरी की इस मांग को मान लिया है.
सीटों में भी ओबीसी फॉर्मूला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जयंत के गृह जिले बागपत के अलावा बीजेपी बिजनौर सीट आरएलडी के लिए छोड़ने को तैयार है. पिछले चुनावों में बिजनौर की सीट बीएसपी के मलूक नागर ने बीजेपी को हराकर हासिल की थी. ऐसा माना जा रहा है कि इन दिनों मलूक नागर जयंत चौधरी के काफी करीब हैं और बीएसपी से दूर जा रहे हैं. आने वाले दिनों में जब बीजेपी और आरएलडी की डील फाइनल हो जाएगी तो मलूक नागर हैंडपंप (आरएलडी का चुनाव चिह्न) थाम सकते हैं.
मलूक नागर ने निभाई बड़ी भूमिका!

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











