
Chattisgarh Politics: आज राहुल गांधी से मिलेंगे भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव, खत्म होगा छत्तीसगढ़ में सीएम बदलने का सस्पेंस?
ABP News
Chattisgarh Politics: कयासों का बाजार गर्म है कि क्या कांग्रेस ढाई साल बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलने जा रही है? कांग्रेस ने कभी भी छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के फार्मूले की बात नहीं कही.
Chattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और असन्तुष्ट चल रहे मंत्री टीएसी सिंह देव मंगलवार सुबह दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलेंगे. छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बघेल और टीएस सिंह के बीच कुछ समय से खिंचतान चल रही है. इस लिहाज से राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक बेहद महत्वपूर्ण है. बैठक में प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद रहेंगे. कयासों का बाजार गर्म है कि क्या कांग्रेस ढाई साल बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलने जा रही है? कांग्रेस ने कभी भी छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के फार्मूले की बात नहीं कही, लेकिन टीएस सिंह देव के लोग शुरू से अंदरखाने यह दावा करते रहे कि उन्हें आखिरी ढाई सालों में मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया गया था. ढाई साल हो चुके हैं और टीएस नाराज भी हैं. ऐसे में मंगलवार सुबह राहुल गांधी से बघेल और टीएस की होने वाली मुलाकात के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि नेतृत्व परिवर्तन होने या ना होने को लेकर संस्पेंस खत्म हो सकता है.More Related News

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
US Supreme Court on Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है. कोर्ट ने ट्रंप का टैरिफ पलट दिया है. कांग्रेस ने इस फैसले पर बड़ा बयान दिया है.

गुरुग्राम: लिव-इन में रह रहे 19 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड को बांधकर पीटा, लड़की की मां ने की शिकायत
Gurugram News: गुरुग्राम के बादशाहपुर में 19 वर्षीय शिवम ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा. त्रिपुरा की रहने वाली है छात्रा, पार्टनर शक के आधार पर की मारपीट. दोनों शादी की बात चल भी रही थी.











