
AI Summit 2026: AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी के खिलाफ लगाए नारे, क्या बोले IYC अध्यक्ष?
ABP News
दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही एआई समिट के एग्जिबिशन हॉल में घुसकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. अब इस पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का बयान सामने आया है.
नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट (AI Summit) के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर देशहित से समझौते का आरोप लगाया. यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को समझौतावादी बताते हुए कहा कि यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं बल्कि देश की अस्मिता से जुड़ा है.
भारत मंडपम के एग्जिबिशन हॉल में प्रदर्शन
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम के एग्जिबिशन हॉल में एकत्र होकर नारेबाजी की और अपनी आपत्ति दर्ज कराई. प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, लेकिन कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया.
‘PM is compromised’ का लगाया नारा













