
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा में बना इतिहास, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख के पार
AajTak
उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2023 तक चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गयी है. इसके साथ ही लगभग 5 लाख 41 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं. मौजूदा समय में रिकॉर्ड स्तर पर यात्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.
चारधाम में श्रद्धालुओं ने इस साल नया इतिहास रच दिया है. इस सीजन में अब तक रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री चारधाम पहुंच रहे हैं. पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या पचास लाख के पार चली गई है.
चार धाम में हो रही बर्फबारी और बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह बना हुआ है. उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2023 तक चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गयी है. इसके साथ ही लगभग 5 लाख 41 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं. मौजूदा समय में रिकॉर्ड स्तर पर यात्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.
चारधाम की यात्रा शुरू होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 17.08 लाख, बदरीनाथ में 15.90 लाख, गंगोत्री में 08.46 लाख, यमुनोत्री में 06.94 लाख, हेमकुंड साहिब में 01.77 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट भाईदूज पर्व पर बंद करने की परंपरा है. बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि भी दशहरा 24 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन तिथि व मुहूर्त तय होगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










