
Chardham Yatra 2021: चार धाम यात्रा से रोक हटी, दर्शन के लिए करना होगा इन नियमों का पालन
AajTak
हाईकोर्ट ने चार धाम यात्रा पर लगी रोक हटा दी है. हाईकोर्ट ने कुछ नियमों के साथ चार धाम यात्रा की मंजूरी दे दी है. हाईकोर्ट ने बद्रीनाथ धाम में 1200, केदारनाथ धाम में 800, गंगोत्री में 600 और यमनोत्री धाम में कुल 400 लोगों को जाने की अनुमति दी है.
अगर आप भी चार धाम (Char Dham Yatra 2021) के दर्शन के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. हाईकोर्ट ने चार धाम यात्रा पर लगी रोक हटा दी है. हाईकोर्ट ने कुछ नियमों (Covid protocols) के साथ चार धाम यात्रा की मंजूरी दे दी है. हाईकोर्ट ने बद्रीनाथ धाम में 1200, केदारनाथ धाम में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री धाम में कुल 400 लोगों को जाने की अनुमति दी है. इसके अलावा यहां आने वाले यात्रियों को अपने साथ कोविड नेगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट भी लाना होगा.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












