
Chandrma Gochar: सेहत और पैसों पर पड़ सकता है असर, 10 फरवरी से इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
AajTak
Chandrma Gochar: वृश्चिक राशि में चंद्रमा की स्थिति भावनाओं को गहराई देती है, लेकिन साथ ही चिंता, भय और तनाव भी बढ़ा सकती है. कई लोगों को इस समय अनावश्यक सोच, बेचैनी और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है.
Chandrma Gochar: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है. लेकिन जब चंद्रमा कमजोर या प्रतिकूल अवस्था में होते हैं, तो इसका असर व्यक्ति की सेहत, मानसिक स्थिति और आर्थिक संतुलन पर साफ़ दिखाई देता है. फरवरी माह की 10 तारीख को रात 01:11 बजे चंद्रमा तुला राशि से निकलकर अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करने वाले हैं. चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए कठिन परिस्थितियां लेकर आ सकता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि किन राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर अष्टम भाव में होगा, जिसे अनुकूल नहीं माना जाता. इस दौरान पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खान-पान में विशेष सावधानी बरतें. बाहर का और भारी भोजन करने से बचें. धन के मामलों में भी सतर्क रहना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. किसी भी प्रकार का निवेश सोच-समझकर ही करें.
उपाय: मानसिक शांति के लिए चंद्रमा से संबंधित मंत्रों का नियमित जाप करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा छठे भाव में प्रवेश करेंगे. इस कारण विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. कार्यस्थल पर चल रही अंदरूनी राजनीति से दूरी बनाकर रखना आपके हित में रहेगा. सर्दी-जुकाम या हल्का बुखार जैसी समस्याएं उभर सकती हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें और संचित धन को बिना वजह खर्च न करें. लेन-देन करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें. उपाय: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

ईरान के पास एक छोटा सा द्वीप है, जिसका नाम खर्ग है. खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में ईरानी तट से लगभग 16 मील दूर स्थित है. इस वजह से ईरान के लिए इसकी सुरक्षा करना काफी मुश्किल भी है. क्योंकि, ईरान का यह हिस्सा आसानी से अलग-थलग हो सकता है. यह द्वीप ईरान के लिए इसलिए खास है, क्योंकि ईरान के 90 प्रतिशत कच्चे तेल का स्टोर है.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.











