
Chandrayaan-3 का 'थर्मामीटर' ऑन... दक्षिणी ध्रुव की सतह के बारे में दुनिया के सामने पहली बार ये खुलासा
AajTak
Chandrayaan-3 के विक्रम लैंडर ने चांद की सतह का तापमान बताया है. लैंडर में एक खास तरह का थर्मामीटर भेजा गया है, यह थर्मामीटर चांद की सतह के ऊपर और सतह से 10 सेंटीमीटर नीचे यानी करीब 4 इंच नीचे तक का तापमान सिर्फ देखकर नाप सकता है. उसे ड्रिलिंग करने की जरुरत नहीं है. जानिए क्या बताया है ISRO ने...
चंद्रमा की सतह के ऊपर, सतह पर और सतह के 10 सेंटीमीटर नीचे तक का तापमान नापने के लिए विक्रम लैंडर (Vikram Lander) में चास्टे (ChaSTE) नाम का यंत्र लगाकर भेजा गया है. Chandrayaan-3 के लैंडर में लगे इस पेलोड का काम ही यही है कि वह चांद की सतह की गर्मी का ध्यान रखे. यह एक तरह का थर्मामीटर है.
ISRO ने चास्टे की पहली रिपोर्ट जारी की है. ट्वीट करके बताया है कि चास्टे ने चांद की सतह के ऊपरी हिस्से का तापमान जांचा. ताकि चांद की सतह का थर्मल बिहेवियर पता चल सके. यह यंत्र बिना छुए, बिना सतह पर गिरे, बिना सतह की खुदाई किए... उसके 10 सेंटीमीटर अंदर यानी करीब चार इंच तक की गर्मी पता कर लेता है.
ऊपर दिए गए ग्राफ में इसरो यह बता रहा है कि चास्टे ने चांद की सतह पर कैसा तापमान पाया? चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मौजूद सतह का तापमान पहली बार लिया गया है. इसलिए यह ग्राफ बेहद जरूरी है. अगर आप ग्राफ के बाएं तरफ देखेंगे तो आपको उसमें लिखा मिलेगा, डेप्थ मिलिमीटर में. यानी कितनी गहराई है सतह के अंदर.
ऊपर गर्मी और अंदर कितनी सर्दी है...
चास्टे को बाएं तरफ जीरो पर रखा गया है. यानी वहां तापमान 50 से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच है. जो ग्राफ में नीचे बाएं से दाएं घटते से बढ़ते क्रम में है. नारंगी रंग की लाइन पर नीले बिंदु चांद की सतह का तापमान बताते हैं. चास्टे जहां जीरो प्वाइंट पर है, यानी वह चांद की सतह पर तापमान नाप रहा है. वो 50 से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











