
Chandra Grahan 2026: होली पर आसमान में दिखेगा 'बल्ड मून', देखें दिल्ली-पटना समेत बाकी शहरों में चंद्र ग्रहण का समय
ABP News
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होली पर लगने वाला है. इस दिन ग्रहण दोपहर 3.20 पर शुरू होगा लेकिन भारत के शहरों में ग्रहण चंद्रोदय के अनुसार दिखाई देगा, आपके शहर में कब दिखेगा ग्रहण देखें
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत 25 मिनट दिखाई देगा, इस दिन आसमान में चांद लाल सूर्ख नजर आएगा, इसे ब्लड मून कहा जाता है. खगोल-प्रेमी इस साल के पहले पूर्ण चंद्रग्रहण का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. यह दुर्लभ नज़ारा इसलिए भी खास है, क्योंकि ये दृश्य फिर 2029 तक दिखाई नहीं देगा.
भारत के अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण का समय अलग होगा, क्योंकि ये शहरों में चंद्रोदय अनुसार निर्धारित होगा. ऐसे में आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय क्या होगा यहां जान लें पूरी लिस्ट.
3 मार्च को भारत में दिखेगा ब्लड मून
साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल नजर आएगा, इसे ‘ब्लड मून कहते हैं. जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है,पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेती है, तब भी सूर्य की कुछ रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से होकर मुड़ती (Refraction) है.













