
Chandra Grahan 2025: आज भारत में इतने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण, नोट कर लें सबसे मुख्य चरण की टाइमिंग
AajTak
Chandra Grahan 2025: साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर यानी आज भाद्रपद पूर्णिमा और पितृ पक्ष पर लगेगा. आज रात लगने वाला ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. आइए जानते हैं भारत में इस चंद्र ग्रहण की क्या टाइमिंग रहेगी और इसका सूतक काल कितने बजे लगेगा.
Chandra Grahan 2025: रविवार, 7 सितंबर यानी आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत समेत कई देशों से जा सकता है. भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा यह ग्रहण पूर्ण होगा. इसी वजह से इस ग्रहण को खग्रास चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा.
आज लगने वाला चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ और देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में लगेगा. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगना खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है. सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में आ जाती है, तब चंद्रग्रहण लगता है. तो चलिए जानते हैं कि आज लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल कितनी देर में शुरू होगा और कितने बजे से चंद्र ग्रहण लगेगा.
चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2025 Timing)
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर यानी आज रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू हो जाएगा और देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा, उस समय इस ग्रहण की हल्की छाया पड़नी शुरू हो जाएगी, जिसे चंद्र ग्रहण की पेनब्रा स्टेज कहा जाता है. चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल रात 8 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगा, मुख्य चरण रात 11 बजकर 42 मिनट पर होगा और मोक्ष काल इसका रात 2 बजकर 24 मिनट पर होगा. यानी भारत में संपूर्ण ग्रहण काल की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट की रहेगी.
चंद्र ग्रहण के सूतक काल की टाइमिंग (Chandra Grahan 2025 sutak timings)
यह चंद्र ग्रहण आज भारत में भी दृश्यमान होगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. आज रात लगने जा रहा खग्रास चंद्र ग्रहण चूंकि रात 9 बजकर 58 मिनट पर लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले 7 सितंबर यानी आज दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू हो जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












