
Chandra Grahan 2024 Kab hai: होली पर चंद्रग्रहण की छाया, जानें सभी राशियों पर क्या रहेगा इसका असर
AajTak
Chandra Grahan 2024 date, time in India: इस साल होली 25 मार्च, सोमवार को मनाई जाएगी. इसलिए, 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा. इस बार की होली बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि होली पर ही साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. चंद्रग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा.
Chandra Grahan 25 March 2024 Date and Timings: इस वर्ष होली 25 मार्च, सोमवार को मनाई जाएगी. इसलिए, 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 25 मार्च को रंग खेला जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को होलिका जलाई जाती है और अगले दिन होली यानी रंगों के त्योहार मनाया जाता है. इस वर्ष होली के दिन वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है.
ज्योतिष के मुताबिक, चंद्रग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. हालांकि, भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा. लेकिन, जब भी इस प्रकार की कोई खगोलीय घटना होती है तो उसका प्रभाव सारे ब्रह्मांड पर पड़ता है. वहीं, सभी राशियों पर भी कहीं ना कहीं इसका प्रभाव पड़ेगा. जो सभी राशियों से संबंधित जातकों पर अर्थात व्यक्तियों पर भी इसका प्रभाव निश्चित ही कुछ ना कुछ पड़ेगा.
होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chnadra grahan march 2024 sutak timings in India)
देव ज्योतिष और महंत, महादेवी काली मंदिर मंदाकिनी तट पंडित अश्विनी पांडेय बताते हैं कि इस वर्ष फागुन मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को लगने वाले चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा. अतः इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा इसलिए आप निश्चिंत होकर होली के त्योहार का आनंद ले सकते हैं और रंगों का आनंद ले सकते हैं. अपने पारंपरिक तौर तरीके के साथ होली का त्योहार मना सकते हैं. होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण को इस वर्ष अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्सों, स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड आदि देशों और उनके शहरों में देखा जा सकेगा.
पंडित अश्विनी पांडेय ने बताया कि इस वर्ष होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव निश्चित ही पड़ेगा. लेकिन, कुछ जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा. जैसे मिथुन, मकर, सिंह और धनु इन जातकों पर चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव होगा. अन्य जातकों को इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव पाने के लिए श्री हरि विष्णु का जाप करना होगा, महादेव का जाप करना होगा और चंदेश्वर अर्थात चंद्र के बीज मंत्र का जाप करना होगा. इससे उन सभी जातकों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव शुभ होगा. वैसे भी, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है और इस रात में जप, तप, ध्यान, भजन इत्यादि करने से व्यक्ति के जीवन में सदैव मंगल होता है.
आइए जानते हैं सभी राशियों पर इस वर्ष पड़ रहे चंद्र ग्रहण का क्या असर पड़ सकता है (Effect of lunar eclipse on all zodiac signs)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












