
Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
AajTak
Lunar Eclipse 2022: 16 मई दिन सोमवार को 2022 यानी साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ रहा है. ज्योतिष विशेषज्ञों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं होगा लेकिन विदेश में रहने वाले लोगों को यह प्रभावित करेगा. यह चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ रहेगा इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 सोमवार को है. भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 7.58 PM से शुरू होगा और 11.25 PM मिनिट पर समाप्त होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में मान्य नहीं है और न ही इसका कोई भारत में असर होगा. लेकिन विदेश में यह ग्रहण विशेष रूप से दिखाई देखा. विदेशों में उत्तरी दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. ज्योतिर्विद अरविंद शुक्ला के मुताबिक, इस चंद्र ग्रहण का भारत पर असर नहीं होगा. भारत में कोई भी ग्रहण संबंधित कोई भी नियम मान्य नहीं होंगे. विदेश में पड़ने वाला चंद्र ग्रहण वहां के लोगों और वहां बसे भारतीयों की राशि को भी प्रभावित करेगा. ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है इसलिए उस समय से विदेश में रहने वाले लोगों को सूतक संबंधित नियमों का पालन करना होगा. यह चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए फायदेमंद होगा इस बारे में भी जान लीजिए.
मेष राशि : ज्योतिष एक्सपर्ट के मुताबिक, चंद्र ग्रहण मेश राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. इस राशि वालों को करियर, कारोबार में सफलता मिल सकती है और धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं.
वृष राशि : ज्योतिष एक्सपर्ट का कहना है कि वृष राशि वालों के लिए भी यह चन्द्रग्रहण अनुकूल रहेगा. अगर मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. धैर्य से काम लें.
सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए भी यह चन्द्रग्रहण अनुकूल रहेगा. परिवार में कुछ अच्छी खबरें सुनने मिल सकती हैं लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा. कहा जाता है कि आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है.
धनु राशि : धनु राशि वालों को संयंम के साथ काम लेना होगा और जल्दबाजी करने से बचें. इस दिन उनका किसी से मनमुटाव हो सकता है इसलिए शांति से काम लेने से ही बात बनेगी.कर्क राशि : कर्क राशि का स्वामि चन्द्र है. इसलिए इस राशि पर चन्द्रग्रहण का कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा. कहीं से खुशखबरी मिलने के आसार बन रहे हैं और परिवार वालों के साथ बिगड़े हुए संबंध भी सुधर सकते हैं.कुंभ राशि: कुभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आया है. लेकिन इसके लिए आपको गलत कामों से बचना होगा. किसी के बारे में बुरा नहीं सोचना है और भगवान की पूजा भी करनी है.वृश्चिक राशि : ज्योतिर्विद अरविंद शुक्ला के मुताबिक यह चन्द्रग्रहण वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं है. उन्हें कुछ बुरी खबरें सुनने मिल सकती हैं या उनका कुछ नुकसान हो सकता है. इसलिए अपने इष्ट देव की पूजा करें, ताकि बिगड़े काम बन सकें.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











