
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम, नहीं पड़ेगा बुरा प्रभाव
AajTak
चंद्र ग्रहण समाप्त होने में बस कुछ समय ही रह गया है. चंद्र ग्रहण के प्रभाव से वातावरण में बहु अधिक नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है. इसके प्रभाव से बचने के लिए कई कार्य करने की सलाह दी जात है. जैसे कि ग्रहण खत्म होने के बाद घर को शुद्ध करना चाहिए और दान-दक्षिणा करना चाहिए. ग्रहणकाल में मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ होता है.
Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज सुबह 7.02 पर लगा. ये ग्रहण दोपहर 12.20 पर खत्म हुआ. हालांकि, ये पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया. सूतक काल ना लगने की वजह से ना तो यहां किसी भी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लगी और पूजा-पाठ में किसी तरह की पाबंदी का पालन किया गया. ये चन्द्र ग्रहण खासतौर से दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा गया.
चंद्र ग्रहण का असर- चंद्रमा मन का कारक होता है और जब इस पर ग्रहण लगता है तो इसका असर सभी जातकों पर पड़ता है. चंद्र ग्रहण की वजह से जातकों के मन-मस्तिष्क में उथल-पुथल हो सकती है. ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के समय वातावरण में सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को खुद का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. ग्रहणकाल के दौरान कुछ भी खाने-पीने से भी बचना चाहिए.
चंद्र ग्रहण के बाद करें ये काम- अगर चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इसके खत्म होने के बाद कुछ खास काम जरूर करें. चंद्रमा आपको परेशान न करे इसके लिए ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद घर को शुद्ध करें. स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें. इसके बाद दान-दक्षिणा करें. चंद्र ग्रहण के बाद चांदी, दूध, चीनी और चावल का दान करने से चंद्रमा की बाधाएं दूर हो जाती हैं.
कब लगेगा अगला चंद्र ग्रहण- साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा. ये ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर शाम 07 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा. ये चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा. इसे उत्तर/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











