
Chandra Grahan 2022: आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, ये एक राशि वाले होंगे मालामाल
AajTak
Chandra Grahan 2022 date, time in India: 08 नवंबर 2022, मंगलवार को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. भारत के कुछ ही हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण बेहद खास रहने वाला है. आइए जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण से किस राशि को लाभ होने वाला है.
Chandra Grahan 2022 Effect on Zodiac signs: साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण बेहद खास रहने वाला है. यह चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022, मंगलवार यानी आज लगने जा रहा है. भारत के कुछ ही हिस्सों में ये पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले लग जाता है. भारत में चंद्र ग्रहण शाम 05 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.
साल के इस आखिरी चंद्र ग्रहण के प्रभाव से तुला राशि मालामाल बनेगी. तुला राशि वालों का जीवन भाग्यशाली रहने वाला है. आइए जानते हैं कि इससे तुला राशि को कैसे लाभ होगा.
तुला राशि के जातकों को इस समय आर्थिक, बिजनेस के क्षेत्र में शुभ संकेत मिलेंगे. आपको तरक्की के साथ करियर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. साथ ही युवाओं को नए कामकाज के साथ बेरोजगारी से छुटकारा मिलेगा. युवाओं को नई नौकरी प्राप्त हो सकती है. इस समय जीवन साथी से आपको पूर्ण आनंद की प्राप्ति होगी.
इस समय तुला राशि के जातकों को आर्थिक लाभ भी होगा. आपके धन संबंधित रुके हुए काम भी पूर्ण होने की संभावना बन रही है. आपकी विदेश जाने की संभावना बन रही है. नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की संभावना बन रही है. विद्यार्थियों को काम्पटिशन में सफलता प्राप्त होगी. बैंक के सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे. इससे वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि बढे़गी.
पारिवारिक जीवन
इससे कार्यक्षेत्र में बदलाव का मौका मिलेगा. बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी. धन लाभ की नई दिशाएं तैयार होंगी, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा. घर की आमदनी में बढ़ोतरी होगी. आपके नया घर खरीदने की संभावना बन रही है. पुराने रुके हुए सभी काम पूर्ण हो जाएंगे. परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा. समाज में आपका प्रतिनिधित्व बढे़गा. कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे. उच्चाधिकारियों से बेहतर तालमेल बनेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलने की संभावना बन रही है. शेयर बाजार में निवेश करने से लाभ की संभावना बन रही है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












