
Chandra Grahan 2021 Rashifal: चंद्र ग्रहण को लेकर हरिद्वार के पंडित ने की भविष्यवाणी, भारत पर होगा ऐसा असर
AajTak
देश में कोरोना के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां भी फैल रही हैं. लोगों के बीच डर की भावना पैदा हो चुकी है. ऐसे में चंद्र ग्रहण को कारण लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण का असर कुछ राशियों के लिए अच्छा है तो कई राशियों पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है. आइए जानते हैं हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी से चंद्र ग्रहण का सभी पर कैसा और क्या प्रभाव पड़ने वाला है.
देश में कोरोना के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां भी फैल रही हैं. लोगों के बीच डर की भावना पैदा हो चुकी है. ऐसे में चंद्र ग्रहण के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण का असर कुछ राशियों के लिए अच्छा है तो कई राशियों पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है. आइए जानते हैं हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी से चंद्र ग्रहण का सभी पर कैसा और क्या प्रभाव पड़ने वाला है. पंडित मनोज त्रिपाठी का कहना है कि आज पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव संपूर्ण भारत पर नहीं पड़ेगा. यह चंद्र ग्रहण केवल भारत के पूर्वी हिस्सों में जैसे असम, मिजोरम के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप में दिखाई देगा. इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया, म्यामार आदि देशों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. पंडित जी के अनुसार, संपूर्ण भारत में उत्तर भारत, पश्चिम और दक्षिण भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक और पातक का कोई विचार मान्य नहीं होगा. यह केवल बंगाल के कुछ हिस्से, असम के कुछ हिस्से, त्रिपुरा आदि में आंशिक तौर पर दिखाई देगा. वहां पर चंद्र ग्रहण लगभग दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से आरंभ हो जाएगा और लगभग शाम को 6 बजकर 50 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. जहां चंद्रोदय होगा, ग्रहण के काल में वहीं चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी समाप्त होता दिखाई देगा.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











