
Chandra Grahan 2021: भारत में कब-कहां और कितने बजे दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
AajTak
Chandra Grahan 2021 date, timing in India: खगोलविदों की मानें तो 19 तारीख को लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण पूर्वी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर जैसे कुछ चुनिंदा हिस्सों से देखा जा सकेगा. वहीं, अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, 21वीं सदी के अंदर दुनिया करीब 228 चंद्र ग्रहण देखेगी. इस तरह हर साल लगभग तीन चंद्र ग्रहण होंगे.
Chandra Grahan 2021 Timing in India: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 19 नवंबर को लगने जा रहा है. ये एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश और असम राज्यों से देखा जा सकेगा. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को देखा गया था. इसे सुपर फ्लावर ब्लड मून कहा गया था.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











