
Chandra Grahan 2021: कई सदियों में लगा महा चंद्र ग्रहण मचाएगा भारी उथल-पुथल? ज्योतिषी ने की ये भविष्यवाणी
AajTak
Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2021: सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज शुरू हो चुका है. यह 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण है, जो पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा. ज्योतिष की मानें तो भले ही भारत के ये कुछ हिस्सों में दिखाई देगा, लेकिन इस चंद्र ग्रहण का असर आगामी समय में देखने को मिलेगा.
Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2021 November predictions: साल 2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण राजनीतिक उथल-पुथल मचाएगा. ये करीब 6 सदियों का सबसे लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण है. यह आंशिक चंद्र ग्रहण पश्चिम अफ्रीका, पश्चिम यूरोप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. भारत में ये अरुणाचल प्रदेश और असम में कुछ समय के लिए ही दिखाई देगा. ज्योतिष के अनुसार इस चंद्र ग्रहण के बाद उत्तर भारत में शीत लहर तथा दक्षिण भारत में भारी वर्षा से जन-जीवन प्रभावित हो सकता है. ग्रहण की कुंडली में मंगल और बुध का अष्टम भाव में होना तथा उस पर एकादश भाव से शनि की दृष्टि पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल और असम में चीन की सीमा पर तनाव बढ़ने के संकेत दे रहे हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











