
Chanakya Niti In Hindi: इन 7 प्राणियों को नींद से जगाया तो हो सकती है मौत!
AajTak
चाणक्य ने नीति शास्त्र में एक श्लोक के माध्यम से ऐसे 7 प्राणियों के बारे में बताया है जिन्हें नींद से कभी भूलकर भी नहीं जगाना चाहिए, नहीं तो हो सकती है मौत. आइए जानते हैं इन प्राणियों के बारे में...
चाणक्य को भारत के एक महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री के रूप में जाना जाता है. घनानंद की सत्ता को समाप्त कर चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाने वाले चाणक्य को महान ज्ञानियों में शामिल किया जाता है. उन्होंने किशोर अवस्था में ही वेद, पुराण समेत कई वैदिक साहित्यों का अध्ययन कर लिया था. आचार्य ने चाणक्य नीति के रूप में नीतियों का एक अनमोल खजाना दुनिया को दिया. इन नीतियों के रास्ते पर चलकर कोई भी मनुष्य अपने जीवन की परेशानियों से पार पाने में मदद ले सकता है. चाणक्य ने नीति शास्त्र (Chanakya Niti In Hindi) में एक श्लोक के माध्यम से ऐसे 7 प्राणियों के बारे में बताया है जिन्हें नींद से कभी भूलकर भी नहीं जगाना चाहिए, नहीं तो हो सकती है मौत. आइए जानते हैं इन प्राणियों के बारे में... अहिं नृपं च शार्दूलं बरटिं बालकं तथा। परश्वानं च मूर्खं च सप्त सुप्तान्न बोधयेत्।। इस श्लोक के माध्यम से चाणक्य कहते हैं कि सात प्रकार के लोग अगर सो रहे हों तो उन्हें कभी नींद से नहीं जगाना चाहिए. नहीं तो आपकी जान तक जा सकती है. वो बताते हैं कि राजा या प्रशासक को नींद की अवस्था से नहीं जगाना चाहिए. अधूरी नींद में जगाने से उसे गुस्सा भी आ सकता है और क्रोध में आकर वो आपको सजा भी दे सकता है.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












