
Champions League: इटली के नेपल्स में चैंपियंस लीग मैच से पहले हिंसक झड़प, फैंस ने पुलिस की गाड़ी फूंकी
AajTak
इटली में फुटबॉल के चैम्पियंस लीग मैच को लेकर जमकर हंगामा मचा. मैच देखने के लिए 400 जर्मन दर्शकों ने इटली के शहर नेपल्स में उत्पात मचाया. इस मुकाबले को देखने के लिए जर्मनी से 400 फुटबॉल फैंस नेपल्स पहुंचे थे. जबकि नेपल्स में फ्रैंकफर्ट क्लब के लोगों को टिकट बेचने की मनाही की गई थी. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











