
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब ? इसी दिन हनुमान जयंती, स्नान-दान और पूजा का मुहूर्त देखें
ABP News
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल 2026 को है.इस दिन हनुमान जन्मोत्सव भी मनाया जाता है.ये हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा होगी.इस दिन किए गए धार्मिक कार्य का सालभर फल प्राप्त होता है.
Chaitra Purnima 2026: चैत्र माह की पूर्णिमा बहुत खास होती है क्योंकि इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था. चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल 2026 को है. पद्म पुराण के अनुसार “चैत्रे मासि पूर्णिमायां तु स्नानं दानं विशेषतः। सर्वपापप्रशमनं विष्णुलोकप्रदायकम्॥” अर्थात चैत्र मास की पूर्णिमा को किया गया स्नान और दान सभी पापों को नष्ट करता है और भगवान विष्णु के लोक की प्राप्ति कराता है मां लक्ष्मी और हनुमान जी उस व्यक्ति पर सदा प्रसन्न रहते हैं.
चैत्र पूर्णिमा 2026 मुहूर्त
चैत्र पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 1 अप्रैल 2026 को सुबह 07:06
चैत्र पूर्णिमा तिथि समाप्त - 2 अप्रैल 2026 को सुबह 07:41













