
Chaitra Pradosh Vrat 2022: कब है चैत्र प्रदोष व्रत? बन रहा खास संयोग, ये है पूजन का मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Chaitra Pradosh Vrat 2022: प्रदोष व्रत भगवान शंकर को काफी प्रिय होता है. इस व्रत को करने से भगवान शिव की खास कृपा होती है और वे प्रसन्न होते हैं. चैत्र महीने का पहला प्रदोष व्रत कब है, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और कथा के बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Chaitra Pradosh Vrat 2022: हिन्दू कैलेंडर में चैत्र मास पहला महीना होता है. 2022 में चैत्र महीना 19 मार्च से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगा. इस महीने को मधुमास के नाम से भी जानते हैं. प्रदोष व्रत हर महीने 2 बार आता है. कहा जाता है कि इस व्रत को हर महीने के दोनों पक्षों में त्रयोदशी तिथि के दिन रखते हैं. इस बार चैत्र महीने में प्रदोष व्रत 29 अप्रैल मंगलवार को है.
इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है. बताया जाता है कि जिस दिन प्रदोष व्रत होता है, उस दिन के नाम पर प्रदोष व्रत होता है. जैसे अगर किसी दिन सोमवार को प्रदोष व्रत पड़े तो उसे सोम प्रदोष व्रत कहते हैं. इस बार प्रदोष व्रत मंगलवार को है, इसलिए इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा. साथ ही साथ इस व्रत को काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस बार यह मंगलवार को पड़ रहा है. प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त क्या है, पूजन विधि और कथा के बारे में भी जान लीजिए.
भौम प्रदोष व्रत का मुहूर्त (Muhurta of Pradosh Vrat)
प्रदोष व्रत 29 मार्च 2022 को द्विपुष्कर योग सुबह 06.15 बजे शुरू होकर 11.28 बजे समाप्त होगा. वहीं दोपहर 3.14 मिनिट तक साध्य योग एवं उसके बाद शुभ योग रहेगा.
प्रदोष व्रत पूजन की विधि (Pujan vidhi of Pradosh Vrat)
प्रदोष व्रत वाले दिन भगवान शिव की पूजा होती है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त प्रदोष व्रत रखते हैं, क्योंकि यह व्रत उनको काफी पसंद है. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है. इसके बाद विधिपूर्वक भगवान शंकर की पूजा की जाती है, जिसमें उन्हें धतूरा और फूल अर्पित किए जाते हैं. इसके बाद शाम को फिर से भगवान की पूजन अर्चना की जाती है. इस दिन प्रदोष व्रत की कथा भी सुनी जाती है. वहीं, भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से भी विशेष लाभ प्राप्त होता है.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











