
Chaitra Navratri Maha navami 2023: कल है चैत्र नवरात्रि की महानवमी, इस दिन भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां
AajTak
महानवमी के दिन नवदुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है. महानवमी पर कन्या पूजन भी किया होता है. इस बार महानवमी पर कन्या पूजन 30 मार्च 2023 को होगा. अक्सर लोग महानवमी पर कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनकी साधना, उपासना निष्फल हो जाती हैं.
Chaitra Navratri Maha navami 2023: चैत्र नवरात्रि में नौवें दिन महानवमी मनाई जाती है. इस दिन नवदुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है. महानवमी पर कन्या पूजन भी किया होता है. इस बार महानवमी पर कन्या पूजन 30 मार्च 2023 को होगा. अक्सर लोग महानवमी पर कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनकी साधना, उपासना निष्फल हो जाती हैं. आइए जानते हैं कि हमें इस दिन कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए.
नए कार्य की शुरुआत ना करें- महानवमी के दिन नए कार्य की शुरुआत करने की मनाही होती है. ऐसा कहते हैं कि नवमी रिक्त तिथि होती है और इस दिन कन्या पूजन के साथ देवी की विदाई होती है. फिर व्रत का विधिवत पारण किया जाता है. इसलिए इस दिन नए कार्य की शुरुआत से बचना चाहिए
लौकी न खाएं- महानवमी के दिन गलती से भी लौकी की सब्जी नहीं खानी चाहिए. इस दिन मां का प्रिय भोग हलवा, चने और पूरी को ही खाना चाहिए.
लहसुन और प्याज ना खाएं- नवरात्रि की शुभ अवधि में लहसुन, प्याज से परहेज होता है. महानवमी पर भी इस नियम का सख्ती से पालन किया जाता है. इसके अलावा, महानवमी पर दाल, चावल, अनाज और जड़ से उगने वाली चीजें भी नहीं खाई जाती हैं.
काले कपड़े ना पहनें- महानवमी के दिन काले कपड़ों से रहें सावधान. इस दिन बैंगनी या जामुनी रंग पहनना शुभ होता है. यह रंग मां सिद्धिदात्री को प्रिय है. इसलिए इसी रंग के कपड़े पहन कर मां की पूजा करें.
देर तक न सोएं- महानवमी की पूजा के दिन देर तक सोते ना रहें. इस दिन जल्दी स्नान करके माता रानी का पाठ करें. यदि व्रत नहीं भी रखा है तो भी जल्दी स्नान करके पूजा अवश्य करें.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












