
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी का पूजन, जानें महत्व और उपाय
AajTak
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और आज पूजा का दूसरा दिन है. नवरात्रि के दूसरे दिन विशेष रूप से दुर्गा मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी ब्रह्मा का स्वरूप कहलाती हैं. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है और देवी मां की कृपा सदा बनी रहती है.
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन में माता ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाता है. इनके अन्य नाम तपश्चारिणी, अपर्णा और उमा हैं. माता की पूजा करने से व्यक्ति के सभी काम पूरे होते हैं, कार्यों में आ रही रुकावटें, बाधाएं दूर हो जाती हैं और विजय की प्राप्ति होती है. इसके अलावा माता के आशीर्वाद से हर तरह की परेशानियां भी खत्म होती हैं. देवी ब्रह्मचारिणी के भक्तों में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है. आइए जानते हैं कि माता ब्रह्मचारिणी की पूजन विधि क्या है.
मां ब्रह्मचारिणी पूजन विधि
नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें. मां की पूजा के लिए पीले या सफेद वस्त्र ही धारण करें. उसके बाद शांत और सच्चे मन से माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करें. पूजा में सबसे पहले माता को दूध, दही, घी, इत्र, और शहद आदि से स्नान कराएं. इसके बाद माता को फल, फूल, अक्षत, कुमकुम, सिंदूर, चंदन, मिश्री, पान, सुपारी, लौंग, ईलायची इत्यादि अर्पित कर दें. देवी ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने हुए मिष्टान बेहद प्रिय हैं, इसीलिए माता को दूध और दूध से बनी चीज का भोग अवश्य लगाएं. साथ ही मां को सफेद वस्तुएं जैसे- मिसरी, शक्कर या पंचामृत भी जरूर अर्पित करें. हाथ में एक लाल फूल लेकर मां ब्रह्मचारिणी के लिए "ॐ ऐं नमः" मंत्र का जाप करें. इसके बाद देवी ब्रह्मचारिणी की आरती करें. जिन लोगों ने नौ दिन के व्रत रखें हैं, वो लोग पूजा के बाद फलहार करें.
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से होंगे ये लाभ
मां का ब्रह्मचारिणी रूप बेहद शांत, सौम्य और मोहक है. मान्यता है कि मां के इस रूप को पूजने से व्यक्ति को तप, त्याग, वैराग्य और सदाचार जैसे गुणों की प्राप्ति होती है. मां के इस स्वरूप को पूजने से साधक होने का फल मिलता है. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है और वो हमेशा सही मार्ग पर चलता है. इनकी पूजा करने से जीवन में चल रही तमाम दिक्कतें दूर हो जाती हैं.
नवरात्रि के दूसरे दिन करें ये उपाय (Maa Brahmacharini Upay)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












