
Chaitra Navratri 2021: माता रानी को करना है प्रसन्न तो चैत्र नवरात्रि में जरूर करें ये 6 काम
AajTak
नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिनों तक हर तरफ भक्तिमय माहौल रहता है. आइए जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार इन नौ दिनों में किन चीजों का पालन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं.
चैत्र और शारदीय नवरात्रि पूरे देश में बहुत श्रद्धा भाव से मनाई जाती है. इस साल चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल को शुरू हो रही है और इसका समापन 21 अप्रैल को होगा. नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिनों तक हर तरफ भक्तिमय माहौल रहता है. आइए जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार इन नौ दिनों में किन चीजों का पालन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं. मंदिर या पूजा स्थल की सफाई- नवरात्रि शुरू होने से एक दिन पहले घर के मंदिर या पूजा स्थल की अच्छे से सफाई करें. माना जाता है कि नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का घर में आगमन होता है. इसलिए मां के आगमन से पहले पूरे घर की अच्छे से सफाई कर लें. स्वास्तिक बनाएं- मां के आगमन से पहले घर के मुख्य द्वार पर हल्दी या रोली से स्वास्तिक बनाएं. हल्दी से बना स्वास्तिक गुरु ग्रह को जबकि रोली से बना स्वास्तिक चिन्ह शुक्र को शुद्ध करता है और जीवन में सकारात्मक लाता है.
ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











