
Chaitra 2022: 16 अप्रैल तक रहेगा चैत्र का महीना, जानें यमुना छठ से लेकर कामदा एकादशी की तारीख
AajTak
Chaitra 2022 Vrat Tyohar: चैत्र माह खत्म होने में अभी करीब 10 दिन बाकी हैं और इस दौरान कई प्रमुख व्रत त्योहार आने वाले हैं, जिनकी तैयारी आपको अभी से शुरू कर देनी चाहिए. आइए चैत्र में आने वाले आगामी व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट देखते हैं.
Chaitra 2022 Vrat Tyohar: चैत्र का महीना 19 मार्च को शुरू हुआ था और 16 अप्रैल तक रहने वाला है. चैत्र से ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत की शुरुआत होती है. मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा भी इसी महीने करने का विधान है. चैत्र माह खत्म होने में अभी करीब 10 दिन बाकी हैं और इस दौरान कई प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं, जिनकी तैयारी आपको अभी से शुरू कर देनी चाहिए. आइए चैत्र में आने वाले आगामी व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट देखते हैं.
चैत्र में आने वाले व्रत त्योहार बुधवार, 06 अप्रैल 2022- स्कंद षष्ठी गुरुवार, 07 अप्रैल 2022- यमुना छठ शनिवार, 09 अप्रैल 2022- दुर्गाष्टमी रविवार, 10 अप्रैल 2022- राम नवमी, स्वामी नारायण जयंती, तारा जयंती मंगलवार, 12 अप्रैल 2022- कामदा एकादशी व्रत बुधवार, 13 अप्रैल 2022- वामन द्वादशी गुरुवार, 14 अप्रैल 2022- महावीर जयंती, बैसाखी, प्रदोष व्रत शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022- गुड फ्राइडे शनिवार, 16 अप्रैल 2022- चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती
ग्रहों का राशि परिवर्तन गुरुवार, 07 अप्रैल 2022- मंगल का कुंभ राशि में गोचर शुक्रवार, 08 अप्रैल 2022- बुध का मेष राशि में गोचर मंगलवार, 12 अप्रैल 2022- राहु का मेष राशि में गोचर मंगलवार, 12 अप्रैल 2022- केतु का तुला राशि में गोचर मंगलवार, 12 अप्रैल 2022- मेष राशि में बुध का उदय
गुरुवार, 14 अप्रैल 2022- सूर्य का मेष राशि में गोचर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











