
CGBSE 10th Result 2021: प्रैक्टिल में अनुपस्थित छात्रों को भी मिलेंगे पासिंग मार्क्स, देखें पूरी मार्किंग स्कीम
AajTak
CGBSE 10th Result 2021: इंटरनल मार्किंग के आधार पर कक्षा 10वीं के रिजल्ट तैयार किए जाएंगे. इसके अलावा सभी थ्योरी सब्जेक्ट्स में 75 में से अधिकतम 72 नंबर दिए जाएंगे.
CGBSE 10th Result 2021: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए मार्किंग स्कीम जारी कर दी है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की मार्कशीट इंटरनल असाइनमेंट के आधार पर तैयार किया जाएगा. कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा स्थगित कर दी थीं. जारी मार्किंग स्कीम के तहत, ऐसे रेगुलर छात्र जो COVID-19 के कारण प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए उपस्थित नहीं हो पाए थे, उन्हें भी मिनिमम पासिंग मार्क्स दिए जाएंगे. इंटरनल मार्किंग के आधार पर कक्षा 10वीं के रिजल्ट तैयार किए जाएंगे. इसके अलावा सभी थ्योरी सब्जेक्ट्स में 75 में से अधिकतम 72 नंबर दिए जाएंगे. इसी तरह, ऑप्शनल सब्जेक्ट्स के थ्योरी सेक्शन के लिए 30 में से अधिकतम 29 नंबर मिलेंगे और प्रैक्टिकल में 70 में से अधिकतम 68 नंबर दिए जाएंगे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












