
CEIR... वो सिस्टम जो ढूंढ निकालेगा चोरी हुए मोबाइल फोन, जानिए कैसे करेगा काम, 7 सवालों के पढ़ें जवाब
AajTak
CEIR के जरिए नागरिकों को चोरी के मामले में अपने स्मार्टफोन को ब्लॉक करने की सुविधा मिलती है. जब कोई नागरिक अपना मोबाइल ब्लॉक करा देता है, तो फिर सरकार फोन को ट्रैक करती है और इसे खोजने की कोशिश करती है.
अगर आपका फोन चोरी या गुम हो गया है, तो क्या करेंगे? इसके लिए केंद्र सरकार नया सिस्टम लॉन्च करने जा रही है. केंद्र सरकार ने चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढने के लिए एक नया सिस्टम तैयार किया है.
इसका नाम सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) है. ये सिस्टम 17 मई को लॉन्च होगा. इसके जरिए लोग अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगा सकेंगे या उसे ब्लॉक कर सकेंगे.
इस सिस्टम को डिपार्टमें को टेलीमैटिक्स (CDoT) ने तैयार किया है. दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पूर्वोत्तर रीजन में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ट्रायल किया गया था. और अब इसे 17 मई से पूरे देश में लॉन्च किया जा रहा है.
1. क्या है CEIR?
- CEIR खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाने के लिए एक सिटीजन पोर्टल है. ये सभी टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क में खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने की सुविधा देता है, ताकि इनका इस्तेमाल न किया जा सके.
- अगर कोई व्यक्ति ब्लॉक हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो उसका पता लगाया जा सकता है. एक बार मोबाइल फोन मिल जाने के बाद उसे पोर्टल पर अनब्लॉक किया जा सकता है, ताकि उसका असली मालिक उसे यूज कर सके.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











