
Ceasefire In Ukraine: 4 शहरों में सीजफायर का ऐलान, आम लोगों को बाहर निकालने के लिए लगा युद्ध विराम
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के चार शहरों में सीजफायर का ऐलान किया गया है. आम नागरिकों को वॉर जोन से बाहर निकालने के लिए युद्ध विराम का ऐलान किया गया है. दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता से पहले युद्ध विराम का ऐलान इस बात का भी संदेश देता है कि दोनों देशों की तरफ से शांति की पहल की जा रही है. दूसरे दौर की बातचीत से पहले भी सीजफायर का ऐलान किया गया था लेकिन उस बातचीत का कोई हल नहीं निकला. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बातचीत करके कोई फैसला लिया जायेगा जो सभी के हित में होगा. उधर रूस ने खारकीव पर आज बहुत बड़ा हमला किय है. देखें पूरी खबर.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











