
CDS का हेलिकॉप्टर कैसे हुआ क्रैश, उन आखिरी 3 घंटे 20 मिनट में क्या हुआ?
AajTak
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ़ यानी सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी मधुलिका रावत, दो स्टाफ और पांच सुरक्षा गार्ड के साथ एक स्पेशल एयरक्राफ्ट के 3602 से तमिलनाडु के सुलूर के लिए उड़ान भरते हैं. जनरल बिपिन रावत को बुधवार शाम को ही वेलिंग्टन में मौजूद डिफेंस सर्विसेज़ स्टाफ़ कॉलेज में एक कैडेट इंटरैक्शन प्रोग्राम में बतौर चीफ़ गेस्ट हिस्सा लेना था. जनरल रावत और उनकी पत्नी के अलावा स्पेशल एयरक्राफ्ट में उनके साथ सीडीएस के डिफेंस असिस्टेंट ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, एसओ सीडीएस लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, पीएसओ एनके गुरसेवक सिंह, पीएसओ एनके जितेंद्र कुमार, पीएसओ एलएनके विवेक कुमार, पीएसओ एलएनके बी साई तेजा और पीएसओ हवलदार सतपाल शामिल थे. देखिए ये एपिसोड.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










