
CBSE, ICSE Exam: ऑफलाइन एग्जाम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे छात्र, हाइब्रिड मोड की उठाई मांग
AajTak
CBSE, ICSE Term 1 Exam 2021: दसवीं और बारहवीं कक्षा के 6 छात्रों ने यह याचिका दाखिल की है और हाइब्रिड तरीके से परीक्षा आयोजित करने के लिए तत्काल निर्देश की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि ऑफलाइन परीक्षा से Covid-19 के संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ जाएगा और ये स्वास्थ्य के अधिकार का उल्लंघन है.
CBSE, ICSE Term 1 Exam: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) बहुत जल्द 10वीं और 12वीं की टर्म परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में ली जाएगी. इसके खिलाफ कुछ छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. छात्रों ने याचिका दाखिल कर ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प भी मांगा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












