
cbse.gov.in पर जारी होगी सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट, जान लें डाउनलोड करने का तरीका
AajTak
CBSE Board Exams 2023 Datesheet: सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट्स की घोषणा कर दी है. अब छात्रों को थ्योरी परीक्षा की डेटशीट का इंतजार है. बोर्ड जल्द ही डेटशीट जारी कर सकता है. डेटशीट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से उसे डाउनलोड कर सकेंगे.
सीबीएसई मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के छात्रों को 2023 बोर्ड परीक्षा डेटशीट का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट्स की घोषणा कर दी है. बोर्ड 02 जनवरी से 14 जनवरी, 2023 के बीच कक्षा 10 और 12 के लिए प्रैक्टिकल्स आयोजित करेगा. अब छात्रों को थ्योरी परीक्षा की डेटशीट का इंतजार है.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्दी ही डेटशीट और टाइम टेबल जारी कर सकता है. डेटशीट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर अपनी डेटशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
15 फरवरी से शुरू होंगे सीबीएसई बोर्ड एग्जाम सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट और टाइम टेबल जल्द जारी होने की उम्मीद है. हालांकि, बोर्ड ने इससे पहले परीक्षा शुरू होने की तारीख की घोषणा की थी जिसके मुताबिक देश और विदेश में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होने की बात कही गई थी.
बोर्ड ने आगे स्कूलों को 02 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 के बीच छात्रों के स्कोर/इंटरनल ग्रेड अपलोड करने का निर्देश दिया है. छात्र प्रैक्टिकल परीक्षाओं/परियोजना मूल्यांकन/आंतरिक मूल्यांकन में उपस्थित हो सकते हैं. जारी नोटिस में कहा गया है, 'सभी छात्रों को सूचित करें कि उन्हें बताए गए शेड्यूल के दौरान ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं में उपस्थित होना होगा. किसी भी कारण से परीक्षा के दिन अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की परीक्षा तय डेट्स के भीतर फिर से शेड्यूल किया जाएगा.
CBSE Board Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट स्टेप 1: डेटशीट जारी होने के बाद, सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: होम पेज पर, सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट का पीडीएफ लिंक मिलेगा. स्टेप 3: छात्र 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पर क्लिक करके इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. स्टेप 4: छात्र डेटशीट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास भी रख सकेंगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











