CBSE Class 12 exams: कल आएगा फैसला? जानिए- बोर्ड परीक्षा का लेटेस्ट अपडेट
AajTak
शिक्षा मंत्रालय स्थिति की समीक्षा करने और राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रस्तुत सभी सुझावों का मूल्यांकन करने के बाद 1 जून को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं पर अंतिम निर्णय की घोषणा करेगा.
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर अभी भी स्टूडेंट संशय में हैं. 31 मई को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में और समय मांगा है. अधिवक्ता ममता शर्मा द्वारा दायर याचिका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बोर्ड परीक्षा कैंसिल करने की मांग की गई थी. जानिए लेटेस्ट अपडेट... 14 अप्रैल को शिक्षा मंत्रालय ने देश में कोविड -19 संक्रमणों में वृद्धि पर बढ़ती चिंताओं के बीच सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने और कक्षा 10 की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी. इसके बाद कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए शिक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव दिया कि 1 जून को स्थिति की समीक्षा की जाएगी. इसके लिए राज्य सरकारों से सुझाव मांगे गए थे. कक्षा 10 के लिए सीबीएसई ने अंतिम परीक्षा के बिना छात्रों के मूल्यांकन के लिए एक वैकल्पिक रणनीति अपनाई है. वैकल्पिक सीबीएसई मूल्यांकन रणनीति के अनुसार जबकि प्रत्येक विषय के लिए 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए होंगे, 80 अंकों की गणना पूरे वर्ष विभिन्न परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी. इसके अलावा आवधिक परीक्षण या इकाई परीक्षण में 10 अंकों का भार होगा, अर्ध-वार्षिक परीक्षा में 30 अंक होंगे और प्री-बोर्ड परीक्षा में 40 अंक होंगे, जिसमें 80 अंक होंगे.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











