
CBSE Board Exams: बोर्ड एग्जाम से पहले सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को किया सावधान, जानें क्या है मामला
AajTak
CBSE बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बोर्ड परीक्षा के पेपर पैसे देकर बेचे जा रहे हैं, जिसको लेकर सीबीएस ने आगाह करते हुए नोटिस जारी किया है.
CBSE Board Paper Leak Fake News: कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से कराने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कई महीनों से अलर्ट पर है. बोर्ड की जांच में यह सामने आया है कि कुछ लोग पेपर लीक की झूठी खबरें फैला रहे हैं. साथ ही छात्रों से पैसे लेकर बोर्ड परीक्षा का पेपर दिलवाने का मामला भी सामने आया है.
ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं बोर्ड एग्जाम के फेक पेपर
सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह सूचना दी है. नोटिफिकेशन में सीबीएसई ने कहा, कक्षा 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी, जिसको लेकर बोर्ड ने विस्तृत व्यवस्थाएं की हैं. पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब, फेसबुक, टेलीग्राम, ट्विटर पर पेपर लीक के दावे किए जा रहे हैं साथ ही पैसे देकर बोर्ड परीक्षाओं के पेपर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसके अलावा फेक सैंपल पेपर, वीडियोज़, फोटोज़ भी पैसे देकर बेची जा रही हैं जो कि सरासर गलत और फेक हैं.
सीबीएसई को करें सूचित
इन चीजों से छात्रों और अभिभावकों के बीच हलचल मची है, लेकिन पेपर लीक की यह खबरें गलत हैं. बोर्ड ने ऐसी अफवाहों और लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है. सीबीएसई का कहना है कि वह इस तरह की सभी एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए है. फर्जी खबरें फैलाने के मामले से जुड़े पाए जाने पर अनुचित साधन और आईपीसी की विभिन्न धाराएं लगाई जाएंगी. बोर्ड का आग्रह है कि ऐसी किसी भी अफवाह को सच ना मानें और किसी के भी झांसे में ना आएं क्योंकि पेपर लीक नहीं हुआ है. अगर आप ऐसे किसी व्यक्ति से परिचित होते हैं जो पेपर लीक करवाने या झूठी खबर फैलाने के मामले से जुड़ा हुआ है तो तुरंत सीबीएसई की वेबसाइट info.cbseexam @cbseshiksha.in पर सूचित करें.
15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












