
CBSE Board Exam: Delhi-NCR में फिर कोरोना, अभिभावकों-छात्रों की मांग- होम सेंटर पर हों एग्जाम
AajTak
स्कूल प्रशासन की मानें तो वह भी नहीं चाहता कि किसी बच्चे की सेहत से खिलवाड़ किया जाए. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर दूसरे स्कूल के सेंटर्स का सर्कुलर आ चुका है. लेकिन कोरोना से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं.
दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में कोरोना केस सामने आने के बाद सरकार और प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं. वही, बच्चों के अभिभावक भी परेशान देखे जा रहे हैं. आने वाले समय में सीबीएसई के बोर्ड एग्जाम हैं. ऐसे में परिजनों को चिंता हो रही है कि कहीं उनके बच्चों का एग्जाम सेंटर किसी दूसरे कॉलेज में ना कर दिया. परिजनों का कहना है कि अन्य कॉलेज में कोरोना प्रोटोकॉल का ठीक से पालन नहीं होता है. बच्चों को दूर तक भेजना भी मुश्किल भरा काम होता है.
दिल्ली में प्रीत विहार में रहने वाले वनीत गुप्ता की बेटी धन्या गुप्ता के इस साल 10 के बोर्ड एग्जाम हैं. वनीत बताते हैं कि उनकी बेटी के स्कूल में कोरोना सेफ्टी के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है. लेकिन जिस तरह से कोरोना के मामले अलग-अलग स्कूल में सामने आ रहे हैं ऐसे में उनको डर है कि जब बोर्ड एग्जाम का सेंटर दूसरे स्कूल में होगा तो क्या वहां पर भी उतना कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होगा. ऐसे में वो चाहते हैं कि उनकी बेटी के एग्जाम होम सेंटर यानी उसी स्कूल में हों जिसमें वो पढ़ाई कर रही है.
बच्चे भी चाहते हैं होम सेंटर
इसी तरह मानवी रस्तोगी के भी इस बार 10th के बोर्ड एग्जाम हैं. मानवी चाहती हैं कि उनका एग्जाम होम सेंटर में हो। मानवी का मानना है कि जिस तरीके से अपने स्कूल की टीचर्स के साथ सॉफ्ट कार्नर रहता है और सेफ्टी मेजर में रहते हैं. सैनिटाइजेशन की जितनी व्यवस्था उनके स्कूल में है उतना दूसरे स्कूल में नहीं हो सकती. ऐसे में उनका बोर्ड का एग्जाम होम सेंटर में होना चाहिए.
राजेंद्र अरोड़ा के बेटे के इस बार 12वीं की परीक्षा है. राजेंद्र अरोड़ा चाहते हैं कि जिस तरीके से स्कूल में प्री-बोर्ड की परीक्षा होम सेंटर में हुई, उसी तरीके से बोर्ड की परीक्षा भी होम सेंटर में होनी चाहिए. यह बच्चे की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. हालांकि राजेंद्र बताते हैं कि उनके बेटे ने कोरोना कि दोनों वैक्सीनेशन ले रखी है. लेकिन उनको डर है कि कहीं उनका बेटा कोरोना की चपेट में आ गया तो पूरा परिवार संक्रमित हो जाएगा.
क्या कहना है स्कूल-प्रशासन का

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









