
CBSE 10th Result 2021: 10वीं के रिजल्ट अपलोड के लिए नया शेड्यूल जारी, देखें नोटिस
AajTak
CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं का रिजल्ट अब 20 जून को जारी नहीं किया जाएगा. दरअसल, बोर्ड ने स्कूलों को मार्क्स अपलोड करने के लिए दो तारीख दी थी उसमें थोड़ा फेर बदल किया गया है.
CBSE 10th Result 2021 Latest Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं का रिजल्ट अब 20 जून को जारी नहीं किया जाएगा. दरअसल, बोर्ड ने स्कूलों को मार्क अपलोड करने के लिए दो तारीख दी थी उसमें थोड़ा फेर बदल किया गया है. सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट अपलोड का आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है. नए शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई पोर्टल पर मार्क्स अपलोड करने की शुरुआत 20 मई, 2021 से ही होगी. CBSE को स्कूल अब 30 जून तक मार्क्स सबमिट कर सकते हैं. इसमें इंटरनल असिस्मेंट के अंक जमा करने की तारीख 30 जून 2021 है. ये मार्क्स 20 में से दिए जाएंगे. सीबीएसई ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर ये फैसला किया है. इससे पहले सीबीएसई का 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 जून को जारी किए जाने की घोषणा की थी. ऐसे में अब जुलाई से पहले सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट नहीं आएगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












