
CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं की Tentative Datesheet, 17 फरवरी से शुरू हो सकते हैं एग्जाम
AajTak
2026 में लगभग 45 लाख उम्मीदवार 204 विषयों में परीक्षा देंगे. इसमें न केवल भारत के विभिन्न राज्यों से छात्र शामिल होंगे, बल्कि 26 अन्य देशों से भी विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे. यह CBSE की वैश्विक पहुंच और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी मान्यता को दर्शाता है. बोर्ड ने यह भी बताया कि इस बड़े पैमाने की तैयारी के लिए सभी छात्रों, स्कूलों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अनुमानित तारीखें (Tentative Datesheet) घोषित कर दी हैं. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 के बीच देशभर और विदेशों में कराई जाएंगी.
बोर्ड ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों को समय रहते योजना बनाने में मदद करना है. यह कदम विशेष रूप से इस साल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 45 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे.
परीक्षा कार्यक्रम और प्रकार
CBSE की ओर से जारी कार्यक्रम में कक्षा 10 और 12 के मुख्य परीक्षा, खेलकूद छात्रों (Class 12) के लिए विशेष परीक्षाएं, कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा और कक्षा 12 की पूरक परीक्षा शामिल हैं. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्य परीक्षाओं के साथ-साथ प्रायोगिक कार्य, मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और परिणाम प्रक्रिया भी समय पर पूरी की जाएगी ताकि छात्रों के परिणाम देर न हों.
यहां देखें पूरी डेटशीट
45 लाख छात्र देंगे परीक्षा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












