
CBSE का SC में नया हलफनामा, 31 जुलाई को ही घोषित करेंगे 12वीं के रिजल्ट
AajTak
12वीं के रिजल्ट को लेकर याचिकाकर्ताओं द्वारा उठाई गई आपत्तियों और चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया है.
12वीं के रिजल्ट को लेकर सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया है. नए हलफनामे के मुताबिक, 31 जुलाई को नतीजे घोषित किए जाएंगे, रिजल्ट से जुड़े विवाद समिति को भेजे जाएंगे, वैकल्पिक परीक्षा के लिए पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा होगी, वैकल्पिक परीक्षा 15 अगस्त-15 सितंबर के बीच हो सकती है, वैकल्पिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम अंक माना जाएगा. इससे पहले सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो सीबीएसई की योजना और छात्रों की ओर से दाखिल फिजिकल इम्तिहान की याचिका का बिंदुवार अध्ययन करेगा. याचिकाकर्ता यूपी पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि इच्छुक छात्रों को डबल मास्क के साथ इम्तिहान देने की इजाजत मिलनी चाहिए. ये भी पढ़ें: रिजल्ट डेट को लेकर दूर कर लें भ्रम, इस दिन जारी होगी मार्कशीटMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












