
CBI ने कोर्ट से ही केजरीवाल को किया गिरफ्तार, बिगड़ी दिल्ली CM की तबीयत, शुगर लेवल हुआ लो
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की तिहाड़ जेल से राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया था. यहां पर सुनवाई के बाद उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद तबीयत बिगड़ने की खबर आई है. जानकारी के मुताबिक कोर्ट से ही सीबीआई ने उनको गिरफ्तार किया और इसके बाद उनका शुगर लेवल सामान्य से कम हो गया.अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिरने के बाद उन्हें चाय और बिस्किट के लिए कोर्ट रूम से बाहर ले जाकर दूसरे रूम में बैठाया गया.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











