
CBI दफ्तर के पास बने विधायक बेटे के बंगले से चोरी, दिग्विजय सिंह भड़के, भोपाल पुलिस को घेरा
AajTak
MP News: जयवर्धन के पिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के दफ्तर से चंद कदम की दूरी पर स्थित बंगले में हुई चोरी को लेकर राज्य की BJP सरकार की आलोचना की.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के बंगले पर चोरों ने धावा बोल दिया. चार इमली स्थित विधायक के सरकारी बंगले से 12 हजार रुपये से ज्यादा कैश चोरी हो गया. इस मामले में विधायक के पिता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल पुलिस को घेर लिया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, ''जब पुलिस थानों में (पोस्टिंग) के लिए बोली लगती है, तो ऐसा होना तय है. जयवर्धन सिंह के सरकारी आवास पर चोरी हो गई. भोपाल पुलिस कमिश्नर से क्या उम्मीद की जा सकती है.''
दरअसल, चोरों ने कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के सरकारी बंगले में सेंध लगाई और 12,000 रुपये से अधिक की नकदी चुरा ली. जयवर्धन के पिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के दफ्तर से चंद कदम की दूरी पर स्थित बंगले में हुई चोरी को लेकर राज्य की BJP सरकार की आलोचना की.
इसको लेकर हबीबगंज थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार सोनी ने बताया, हमें 13 अगस्त को बंगले डी-21 में चोरी की सूचना मिली. विधायक के स्टाफ के रहने वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था. अलमारी के अंदर एक ब्रीफकेस में रखे 12,000 से 15,000 रुपये गायब थे. हम फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम की मदद ले रहे हैं.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में घूम रहे कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. इंस्पेक्टर सोनी ने बताया, हम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रहे हैं. हालांकि, विधायक से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











