
Cat ओनर्स ने दिया कमला को वोट, Dog ओनर्स ने ट्रंप को... अमेरिकी चुनाव का सामने आया रोचक फैक्ट
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को हराकर व्हाइट हाउस पर कब्जा कर लिया. जीत के लिहाज से अहम माने जाने वाले स्विंग स्टेट्स में भी ट्रंप की क्लीन स्विप हुई है. लेकिन दोनों उम्मीदवारों के बीच की यह लड़ाई सिर्फ विचारधाराओं की नहीं थी. इसे उन्हें वोट देने वाले वोटर्स का एनालिसिस करने पर समझा जा सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ऐतिहासिक जीत हासिल कर चुके हैं. वह 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे. लेकिन क्या आपको पता है कि इस चुनाव में कुत्ते और बिल्लियां पालने वाले वोटर्स की भी अहम भूमिका थी.
AP वोटकास्ट ने चुनाव के दौरान एक लाख 20 हजार से ज्यादा वोटर्स पर एक सर्वे किया था. इस सर्वे से पता चला कि डॉग ओनर्स ने कमला हैरिस की तुलना में डोनाल्ड ट्रंप का अधिक समर्थन किया जबकि अधिकतर कैट ओनर्स की पसंद कमला हैरिस थी.
कुत्ते और बिल्ली पालने वाले लगभग दो-तिहाई मतदाताओं में से 46 फीसदी वोटर्स ने कमला हैरिस को जबकि 53 फीसदी ने ट्रंप को वोट किया. हैरिस को उन महिलाओं ने अधिक वोट दिया जिनके पास सिर्फ बिल्लियां थीं. ऐसी 10 में से लगभग 6 महिलाओं का वोट हैरिस को गया. लेकिन बिल्ली पालने वाले मर्दों ने उन्हें वोट नहीं दिया. ऐसे मर्दों ने ट्रंप को चुना.
इस तरह से देखें तो बिल्लियां पालनी वाली महिला वोटर्स ने कमला हैरिस को वोट दिया. बिल्लियां पालने वाले पुरुष वोटर्स ने डोनाल्ड ट्रंप को चुना. कुत्ते पालने वाले वोटर्स ने ट्रंप तो कुत्ते और बिल्ली दोनों पालने वाले वोटर्स ने ट्रंप को ज्यादा वोट किया.
कहां से शुरू हुई कैट और डॉग ऑनर्स की ये वॉर?
लेकिन चुनाव के दौरान डॉग और कैट ओनर्स की ऐसी अनूठी पसंद की शुरुआत कैसी हुई? दरअसल सितंबर में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच टीवी डिबेट खत्म होने के तुरंत बाद पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने कमला हैरिस का समर्थन किया था.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










