
Cardiac Arrest vs Heart Attack: कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में क्या है अंतर? दोनों में कौन ज्यादा खतरनाक
AajTak
बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है. कार्डियक अरेस्ट हार्ट अटैक से काफी अलग है और इस स्थिति में अगर तुरंत इलाज न मिले तो इंसान की मौत हो जाती है. कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक के बीच क्या फर्क है? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई है. आज के समय में कार्डियक अरेस्ट के मामलों में तेजी देखी जा रही है. अधिक उम्र वाले लोगों के साथ-साथ युवाओं में भी कार्डियक अरेस्ट के गंभीर मामले देखे जा रहे हैं. सबसे डरावनी बात है कि कार्डियक अरेस्ट में दिल की धड़कनें काम करना बंद कर देती हैं और अगर तुरंत इलाज न मिले तो मौत हो जाती है. कई लोग हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के बीच कन्फ्यूज रहते हैं लेकिन दोनों में काफी अंतर है. अगर आप भी दोनों में खास फर्क नहीं कर पाते हैं तो आर्टिकल में जानें कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक के बीच का मुख्य अंतर.
कार्डियक अरेस्ट क्या है? जब इंसान के दिल की धड़कन रुक जाती है और यह शरीर के बाकी हिस्सों तक खून की आपूर्ति नहीं कर पाता है, उस स्थिति को कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है.
कार्डियक अरेस्ट आने पर क्या होता है? जब किसी इंसान को कार्डियक अरेस्ट आता है तो वह मिनटों में ही बेसुध या बेहोश हो जाता है. चिंता की बात है कि अगर इसमें तुरंत इलाज न मिले तो व्यक्ति की मौत तक हो जाती है.
कार्डियक अरेस्ट आने की क्या है वजह? कार्डियक अरेस्ट को लेकर एक सबसे ज्यादा डराने वाली बात है कि यह किसी को कभी भी हो सकता है. कई बार हार्ट अटैक भी इसका एक कारण हो सकता है. इसके अलावा अगर किसी इंसान की दिल की मांसपेशियां कमजोर हैं तो इस वजह से भी कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो सकता है.
क्या है हार्ट अटैक? हार्ट अटैक कार्डियक अरेस्ट से काफी अलग है और कार्डियक अरेस्ट से कम खतरनाक है. जब इंसान के दिल तक खून पहुंचाने वाली धमनियों में कोई बाधा आती है या धमनियां 100 फीसदी ब्लॉक हो जाती हैं, उस स्थिति में इंसान को हार्ट अटैक आता है.
हार्ट अटैक में क्या होता है? हार्ट अटैक के आने से ठीक पहले कई तरह के लक्षण इंसान को नजर आते हैं. इनमें सीने में दर्द होना या सीने में भारीपन महसूस होना इसका सबसे आम लक्षण है. इसके अलावा सांस फूलना, पसीना आना या उल्टी होना भी इसके आम लक्षण हैं. यह लक्षण तुरंत या कुछ घंटों बाद भी सामने आते हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










