
Car टकराई तो महिला-पुरुष ने मिलकर जॉइंट कमिश्नर की कर दी पिटाई, बचाने आए लोगों को भी किया लहूलुहान
AajTak
Crime News: जॉइंट कमिश्नर को बचाने पहुंचे लोगों को भी कार सवार महिला और पुरुष ने लहूलुहान कर दिया. अब सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले महिला और पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. हमलावर जिस गाड़ी में सवार थे, उस गाड़ी पर दिल्ली का नंबर था.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बैक करते समय जॉइंट कमिश्नर स्कॉर्पियो पीछे से निकल रही कार से टकरा गई. इसके बाद कार में सवार महिला-पुरुष ने ज्वाइंट कमिश्नर साहब की पिटाई करना शुरू कर दिया. यही नहीं, जॉइंट कमिश्नर को बचाने पहुंचे लोगों को भी कार सवार महिला और पुरुष ने लहूलुहान कर दिया. यह पूरा घटनाक्रम गश्त का ताजिया इलाके में घटित हुआ. पुलिस ने मारपीट करने वाले महिला पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
पुलिस के मुताबिक, भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ ज्वाइंट कमिश्नर अखिलेश जैन गश्त का ताजिया पर शनिवार की रात को किसी काम से गए थे. काम खत्म करके जब वे वापस जाने के लिए निकले, तो उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को स्टार्ट करके बैक किया. बैक करते समय उनकी गाड़ी एक कार से टकरा गई. इस कार में एक महिला और पुरुष सवार थे. टक्कर होने पर जॉइंट कमिश्नर अखिलेश जैन ने गाड़ी से उतरकर कार सवार महिला और पुरुष से माफी भी मांगी, लेकिन महिला पुरुष का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने पहले तो जॉइंट कमिश्नर के साथ मुंहवाद किया और इसके बाद मारपीट शुरू कर दी.
अखिलेश जैन के साथ मारपीट होते देख वहां मौजूद गजानंद पांडे और उनके भाई प्रदीप पांडे समेत भतीजा वैभव बीच बचाव करने के लिए पहुंचे, लेकिन मारपीट करने वाले महिला पुरुष ने उन पर भी हमला कर दिया. आरोपियों ने तीनों बीच बचाव करने वाले लोगों पर हमला करके उनको भी चोटिल कर दिया.
हंगामा होते देखा मौके से निकल रही पुलिस भी वहां पहुंच गई. पुलिस को देखते ही मारपीट कर रहे महिला और पुरुष तुरंत अपनी कार में बैठकर वहां से भाग गए. अपने साथ हुई मारपीट की घटना के बाद जॉइंट कमिश्नर अखिलेश जैन समेत गजानंद पांडे, उनके भाई प्रदीप पांडे और भतीजा वैभव सेंट्रल कोतवाली पहुंचे.
फरियादी गजानंद पांडे की शिकायत पर से सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले महिला और पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. हमलावर जिस गाड़ी में सवार थे, उस गाड़ी पर दिल्ली का नंबर था. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







