
Cancelled Trains Today: रेलवे ने 282 ट्रेनें कर दीं रद्द, कहीं आपकी ट्रेन तो नहीं शामिल, सफर से पहले यहां देखें लिस्ट
AajTak
Railway Cancelled Trains list: देश भर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं. भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से हर रोज प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है. जिसमें विभिन्न कारणों से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जानकारी दी जाती है. आइए जानते हैं, आज कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हैं.
Cancelled Train List Today 06 December 2022: रेल भारतीय लोगों की लाइफलाइन है. लंबी दूरी के लिए अधिकतर लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं. हर दिन लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. वहीं, ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों पर खास असर पड़ता है. इसी के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से हर रोज प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है. जिसमें विभिन्न कारणों से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जानकारी मिलती है. रेलवे की इस लिस्ट में विभिन्न राज्यों के रूट्स की अलग-अलग कारणों से रद्द की गई ट्रेनें शामिल होती हैं.
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने आज (मंगलवार) यानी 06 दिसंबर 2022 को 282 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक 282 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है. जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल एवं शेड्यूल भी किया गया है.
Fully Cancelled Trains Today: पूरी तरह रद्द की गईं ये ट्रेनें
अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही चेक कर लें कि जिस गाड़ी से आपको यात्रा करनी है वो कैंसिल या लेट तो नहीं है. सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं.
वहीं, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के जरिए पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











