
Calcium Alternatives: शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी? दूध-दही की जगह खाना शुरू करें ये 8 चीजें
AajTak
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है. ये हड्डियों को मजबूत बनाने, दांतों के निर्माण में, तंत्रिका संकेतों को प्राप्त करने, मांसपेशियों में संकुचन, हार्मोन, रक्त के थक्के को रोकने और दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखने सहित कई कार्यों को करने में मदद करता है.
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है. ये हड्डियों को मजबूत बनाने, दांतों के निर्माण में, तंत्रिका संकेतों को प्राप्त करने, मांसपेशियों में दिक्कत, हार्मोन, रक्त के थक्के को रोकने और दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखने सहित कई कार्यों में मददगार है. ये तो सभी जानते हैं कि दूध, दही और पनीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है. लेकिन अगर आप लैक्टोज असहिष्णु (lactose intolerant) हैं तो दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं कर सकते हैं. लैक्टोज असहिष्णुता एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपका शरीर को दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स को पचाने में मुश्किल होती है. ऐसे में अगर आप डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करते हैं, तो दस्त, पेट दर्द, गैस आदि की समस्याएं हो सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि इन सबसे हटकर कौन सी ऐसी चीजें हैं जो आपको कैल्शियम की उच्च मात्रा प्रदान कर सकती हैं. ओट्स- ओट्स ज्यादातर लोगों के बीच सबसे पसंदीदा नाश्ते में से एक है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इसे बनाना आसान है और पोषक तत्वों से भरपूर है. ओट्स कैल्शियम के साथ कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है. आप ओट्स को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. लगभग आधा कप ओट्स में 200 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम होता है. आप दूध में ओट्स डालकर भी खा सकते हैं. इसके अलावा, ओट्स में मनपसंद सब्जी डालकर इसे खिचड़ी के तौर पर भी खा सकते हैं.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











