
CAA लागू करने की तैयारी, लोकसभा चुनाव से पहले जारी होगा Citizenship Amendment Act का नोटिफिकेशन
AajTak
CAA: सरकार लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन कानून लागू करने की तैयारी कर रही है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. सरकार का मानना है कि चार साल से ज्यादा की देरी के बाद अब सीएए के कार्यान्वयन के लिए नियम जरूरी हैं.
नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लोकसभा चुनाव (2024) से पहले लागू किया जा सकता है. वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि 'नागरिकता संशोधन कानून 2019' के नियमों को लोकसभा चुनाव से काफी पहले नोटिफाई कर लिया जाएगा.
अधिकारी ने बताया कि जल्द ही सरकार सीएए के नियम जारी कर ने जा रही है. एक बार नियम जारी होने के बाद कानून लागू किया जा सकता है, जिससे पात्र लोगों को भारतीय नागरिकता दी जा सके. चार साल से ज्यादा की देरी के बाद अब सीएए के कार्यान्वयन के लिए नियम जरूरी हैं.
कब जारी होगा नोटिफिकेशन?
चर्चा के दौरान वरिष्ठ सरकारी अधिकारी से पूछा गया कि अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की संभावना है, क्या इससे पहले CAA को नोटिफाई किया जाएगा. इसके जवाब में अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से काफी पहले ऐसा किया जाएगा.
ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
सरकारी अधिकारी ने आगे कहा कि नियमों के साथ-साथ ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार हैं. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. आवेदकों को वह साल बताना होगा, जब उन्होंने दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश किया था. पदाधिकारियों ने कहा कि आवेदकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










