
BYD Seal: दस एयरबैग... 650Km रेंज... 37 मिनट में चार्ज! लॉन्च हो गई ये इलेक्ट्रिक सेडान, कीमत है इतनी
AajTak
BYD Seal Electric Car: चीनी कार निर्माता कंपनी बिल्ड योर ड्रीम (BYD) की तरफ से आज तीसरी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर BYD Seal को लॉन्च किया गया है. इसमें कंपनी ने 10 एयरबैग के साथ धांसू फीचर्स दिए हैं.
BYD Seal Electric Car Price Range Details: चीनी कार निर्माता कंपनी बिल्ड योर ड्रीम (BYD) ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान कार BYD Seal को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक, दमदार मोटर और बेहतर रेंज के साथ पेश की गई ये इलेक्ट्रिक कार दो अलग-अलग बैटरी पैक में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
BYD की तरफ से इंडियन मार्केट में पेश की जाने वाली ये तीसरी इलेक्ट्रिक कार है, इससे पहले कंपनी ने e6 एमपीवी और Atto 3 एसयूवी को पेश किया था. कंपनी इस कार को पूरी तरह से इम्पोर्ट कर भारतीय बाजार में लेकर आ रही है. यही वजह है कि इसकी कीमत ज्यादा है. हालांकि बीवाईडी भारत में अपना मैन्युपैक्चरिंग प्लांट लगाने की तैयारी में है और इसके लिए कंपनी ने केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन अभी बात नहीं बन सकी है.
कैसी है BYD Seal?
कार के साइज़ की बात करें तो इसकी लंबाई 4,800 मिमी, चौड़ाई 1,875 मिमी और उंचाई 1,460 मिमी है. इसमें कूप-जैसी ऑल-ग्लास रूफ, फ्लश-फिटिंग दरवाज़े के हैंडल, बूमरैंग-शेप के LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, स्वेप्ट बैक LED हेडलैम्प्स और बंपर पर पूरी चौड़ाई तक फैले हुए LED लाइट्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ लाइट बार. के साथ ही 19 इंच के अलॉय व्हील भी दिए गए हैं. कंपनी ने BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान को कुल चार रंगों आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, अटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक में पेश किया है.
कैसा है इंटीरियर:
अंदर की तरफ, BYD सील को सेंटर कंसोल में रोटेटिंग 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट मिलता है, जिसमें ड्राइवर को 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले भी दिया गया है. Atoo 3 की तरह, सील का केबिन भी बेहतर है. सेंटर कंसोल में एक क्रिस्टल टॉगल ड्राइव सेलेक्टर और हॉट विंडस्क्रीन, ऑडियो सिस्टम के लिए वॉल्यूम कंट्रोल के साथ-साथ दो वायरलेस चार्जिंग पैड दिए गए हैं. पीछे की सीटों में 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग फ़ंक्शन के साथ एक पावर्ड टेलगेट है, और अतिरिक्त स्टोरेज के लिए 50-लीटर फ्रंक (फ्रंट बोनट में स्टोरेज स्पेस) भी है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










